Bihar TourismNews & update

बिहार के 5 सबसे प्रसिद्ध लजीज भोजन (bihar ka khana) जिसे आपको एक बार जरूर खाना चाहिए | Famous food of Bihar

बिहार के 5 प्रसिद्ध पकवान जो की पुरे भारत मे प्रसिद्ध है।

अगर आप भी बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन के बारे मे जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है। आज हम इस पोस्ट मे बिहार के 5 सबसे प्रसिद्ध भोजन (Top 5 most famous food of Bihar) के बारे मे बताने वाले हैं तो अगर आप भी इससे सम्बन्धित जानकारी चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल के साथ कंटिन्यू कर सकते हैं।

जैसा की आप सब जानते हैं की हर जगह का अपना एक ट्रेडिशनल भोजन होता है। जैसे की साउथ के इडली ढोसा, गुजरात के ढोकला इत्यादि वैसे हीं बिहार के भी कुछ अपना ट्रेडिशनल भोजन (bihar ka khana) है जिसके बारे मे आपको जानना जरूर चाहिए। तो उसी कड़ी मे आज हम आपके साथ बिहार के 5 सबसे प्रसिद्ध भोजन की जानकारी साँझ करने वाले हैं। तो चलिए जानते है।

इसे भी जरूर पढ़े : बिहार के 5 सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर (Top 5 most famous and ancient temples of Bihar)

Top 5 most famous food of Bihar which you must eat once.

1.लिट्टी चोखा (Litti Chokha)

bihar litti chokha

अगर बिहार के सबसे प्रसिद्ध (Bihar most famous food) लजीज भोजन की बात करें तो इसमे सबसे पहला नंबर पे लिट्टी चोखा (Litti Chokha) आता है। यह बिहार के सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है, और यह व्यंजन आपको बिहार जैसा कहीं नहीं मिलेगा। अगर इसके बनाने की विधि के बारे मे बात किया जाए तो यह आटा और चन्ना के सत्तू से के बनता है। लिट्टी बनाने के लिए आटे की लोई मे सत्तू भरा जाता है, और फिर उसे जल्दी हुए खोयला मे पकाया जाता है। वही चोखा आलू, बैंगन और टमाटर को मिक्‍स करके बनाया जाता है। और फिर गी मे लिट्टी को डूबा करके और उसे चोखा के साथ खाया जाता है।

2.मलपुआ (Malpua)

bihar Malpua Receipe

बिहार के सबसे प्रसिद्ध भोजन मे लिट्टी के बात मालपुआ (Malpua) है, और यह एक मीठा पकवान है जिसे किसी खास त्यौहार के दिन बनाया जाता है। और इसको बनाने मे गेहूं का आटा, सौंफ, इलायची, नारियल का बुरादा, चीनी, घी और दूध इत्यादि समाग्री का उपयोग किया जाता है।

3.दाल पुरी

bihar daal puri

अगर आपने भी कभी दाल पूरी का स्वाद नहीं लिया है तो एक बार आपको इसका स्वाद जरूर लेना चाहिए। यह व्यंजन भी बिहार के लोगो के बिच बहुत प्रसिद्ध है। और बिहार के सबसे प्रसिद्ध भोजनों (Bihar most famous food) मे शामिल है। वहीँ अगर इसको बनाने के विधि के बारे मे बात करे तो यह आलू पराठा जैसे ही बनाया जाता है। लेकिन केवल आलू के जगह दाल इसके अंदर भरा जाता है।

इसे भी जरूर पढ़े : पटना के सबसे प्रसिद्ध जगहें (Top 10 famous places of Patna)

4.ठेकुआ

bihar food Thekua

इस लिस्ट मे चौथे नंबर पे सबसे प्रसिद्ध व्यंजन ठेकुआ है, और यह एक मीठा पकवान है जो खास करके त्यौहार के वक्त मे बनाया जाता है। और इसको बनाने मे आटा, घी और गुड़, इलाइची इत्यादि समाग्री का उपयोग किया जाता है।

5.केसर पेड़ा

Bihar Kesar Peda

अगर आपको मीठा पकवान अच्छा लगता है तो आपको बिहार में बनने वाला केसर पेड़ा का स्वाद एक बार जरूर लेना चाहिए। और यह बिहार के सबसे प्रसिद्ध मीठा व्यंजन मे शामिल है। और इसको बनाने के लिए दूध, केसर और चीनी इत्यादि समाग्री का उपयोग किया जाता है।

इन सब के अलावा भी और कई ऐसे बिहारी भोजन (bihar ka khana) हैं जो की केवल बिहारी मे मिलता है। लेकिन यह सब बिहार के सबसे प्रसिद्ध भोजन मे से एक है।

निष्कर्ष –

आशा करता हुँ की आपको भी ये बिहारी व्यंजन के बारे मे जानकारी पसंद आया होगा। और हाँ अगर आपको कभी बिहार गुमने का मौका मिले तो ये सब भोजन को एक बार जरूर ट्राई कीजिए।

Bihar Feed Team

Biharfeed is dedicated to all those people who always want to be updated with Biography, Business Ideas, Entertainment, famous places to visit, And government scheme.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button