Bhojpuri

Top 5 Highest Paid Bhojpuri Actors 2022 [New Collection]

Richest Bhojpuri Actors List 2022

Highest Paid Bhojpuri Actors : जैसा की आप सबको पता है कि आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री किसी पहचान की मोहताज नहीं है आज भोजपुरी फिल्मों को पूरे भारत देश में देखा जाता है। और वही भोजपुरी बोलने वालों की संख्या पूरे भारत में लगभग में 40 करोड़ के आसपास है।

Bhojpuri movie Pardesh

लेकिन आज हम इस पोस्ट में भोजपुरी भाषा पर नहीं बल्कि भोजपुरी में काम करने वाले एक्टर एक फिल्म की कितनी फीस (Top 5 Highest Paid Bhojpuri Actors) लेते हैं इसके ऊपर बात करने वाले हैं तो अगर आपको भी इन भोजपुरी एक्टर के बारे में जानना है तो आप इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक पढ़ सकते हैं और इससे संबंधित सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

Top 5 Highest Paid Bhojpuri Actors 2022

वैसे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस काम करते हैं लेकिन आज हम आपको नीचे उन भोजपुरी एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो कि भोजपुरी में एक फिल्म के सबसे ज्यादा पैसा लेते हैं।

1.रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan)

Ravi Kishan upcoming films 2020

रवि किशन शुक्ला का जन्म 17 जुलाई 1969 को सांताक्रूज़, मुंबई में हुआ था। वह पहले भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता हैं, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के सभी बड़े बजट फिल्मों में काम किया था और वह दक्षिण फिल्मों में भी नायक और विल्लन के रूप में काम किया है, अब वे हर फिल्म के लिए 35-50 लाख लेते हैं।

2.दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav)

Bhojpuri movie Aai Milan Ki Raat

सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके लकी एक्टर दिनेश लाल यादव ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। ‘निरहुआ’ आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा में यह उनकी लोकप्रियता ही है जिसकी वजह से वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं।

3.खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

Bhojpuri film Litti Chokha download

भोजपुरी के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं उन्हीं में से एक हैं भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव। फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्में करने के मामले में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। साल 2017 में उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं। पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद खेसारी की कई फिल्में आईं। वह अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उनका गाना हुआ गाना ‘ठीक है’ काफी वायरल हुआ था। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई उनके गानों से होती है।

इसे भी जाने : Highest paid Bhojpuri Actress 2022

4.पवन सिंह (Pawan Singh)

bhojpuri Upcoming movies 2021

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की फीस भी कुछ कम नहीं है। एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। पवन सिंह को उनकी फिजीक के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है। पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्षरा के साथ भी कई बार उनका नाम जोड़ा जा चुका है। पवन सिंह विज्ञापन करते हुए भी नजर आते हैं जो इनकी कमाई का बड़ा जरिया है।

5.रितेश पांडेय (Ritesh Pandey)

bhojpuri movies 2021

एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत का एक मशहूर नाम है। रितेश बहुत ही जल्द अपनी आवाज और अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहे और यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके गाने का वीडियो काफी पसंद किया जाता है। रितेश पांडेय का एक गाना ‘पियवा से पहिले’ ने खूब घूम मचाई थी। खबरों की मानें को एक फिल्म के लिए रितेश 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

इसे भी जाने :

भोजपुरी के 10 सबसे प्रसिद्ध खलनायक के रोल निभाने वाले एक्टर।

भोजपुरी के 5+ एक्टर जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों मे भी काम किया है।

Bihar Feed Team

Biharfeed is dedicated to all those people who always want to be updated with Biography, Business Ideas, Entertainment, famous places to visit, And government scheme.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button