Biography

मनोज तिवारी (Politician) जीवन परिचय | Manoj Tiwari biography in Hindi

अगर आप भी भोजपुरी के जनक कहे जाने वाले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के फैंस हैं और उनके राजनीतिक और भोजपुरी करियर के बारे में जानने में रुचि रखते हैं तो आप इस आर्टिकल को कंटिन्यू कर सकते हैं क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम मनोज तिवारी के जीवन परिचय के बारे में जानने वाले हैं और आपको बताने वाले हैं कि उन्होंने अपनी भोजपुरी फिल्मी और सिंगिंग करियर की शुरुआत कौन से साल में किया है। और उनकी बाली भोजपुरी सॉन्ग और पहला फिल्म का नाम क्या है, और उन्होंने पहला बार चुनाव कहाँ से लड़ा था।

Manoj Tiwari real Wife

तो ऐसे में अगर आपको भी मनोज तिवारी के पहला फिल्म और गाना के बारे में जानना है तो आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ सकते हैं और उनकी जीवन से संबंधित सभी रोचक बातें के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Full Name : मनोज तिवारी
Date of Birth : 1 February 1971
Birthplace : अतौरवलिया, कैमूर बिहार
Father’s Name : चंद्र देव तिवारी
Mother’s Name : ललिता देवी
Famous As :  भोजपुरी गायक, भारतीय सांसद
Education : ग्रेजुएशन (M.P.Ed. degree)
Age :  51 Years
Nationality : भारतीय
Spouse(s) : रानी तिवारी (1999-2012), सुरभि
Religion : हिन्दू
Debut Film : ससुरा बड़ा पैसे वाला (Sasura Bada Paisawala)
Movies List :
  1. बंधन टूटे ना (2005),
  2. दरोगा बाबु आई लव यू (2005),
  3. दामाद जी (2005),
  4. धरतीपुत्र (2006),
  5. देहाती बाबु (2006)

Manoj Tiwari biography : भोजपुरी के जनक कहे जाने वाले भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी का जन्म 1 February 1971 को बिहार के कैमूर जिले के एक छोटे से गाँव अतौरवलिया में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ है। उनके पिता का नाम चंद्र देव तिवारी है, जो की पेशे से एक किसान है, और उनकी माता जी का नाम ललिता देवी है जो कि गृहिणी है। और मनोज तिवारी अपने छह भाई के बीच पले बढे हैं।
मनोज तिवारी पूरे भारत में एक सांसद और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। वैसे आज के दौर में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए काम करना बंद कर दिया है और वह पूर्णरूपेण एक पॉलीटिशियन हो गए हैं।

मनोज तिवारी की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने जिस भी काम कार्य में कदम रखा वह केवल सफल हीं हुए, उन्होंने सबसे पहले अपने करियर की शुरुआत बतौर भोजपुरी सिंगर के रूप में किया और वह उसमें पूरी तरह सफल हुए और उनकी गाना को पूरे बिहार उत्तर प्रदेश और झारखंड में बहुत ही चाव से सुना जाने लगा। उसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता के रूप में काम करना शुरू किया और उनका फिल्में भी भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आया। और उसके बाद जब उन्होंने राजनीतिक गलियारों में कदम रखा तो उन्हें एक बार के अलावा कभी पराजय नहीं मिला और वह अभी भारतीय जनता पार्टी से दो बार के सांसद हैं।

Manoj Tiwari Personal Life & more

वहीं अगर मनोज तिवारी की शादी शुदा और निजी जिंदगी के बारे में बात किया जाए तो उनकी पहली शादी साल 1999 मे रानी तिवारी के साथ हुआ था, लेकिन कुछ कारण वह सुन काया शादी साल 2012 में टूट गया, और फिर मनोज की दूसरी शादी सुरभि (Manoj Tiwari wife Name) के साथ हुआ है, और आज उन दोनों की एक बेटी भी है।

वही मनोज तिवारी की शिक्षा दीक्षा के बारे में बात किया जाए तो उन्होंने अपने प्रारंभिक स्कूली शिक्षा अपने ही गांव से पूरी की है, उसके बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से M.P.Ed. degree तक पढ़ाई पूरी की है।

Manoj Tiwari Bhojpuri singing & filmi career

वहीं अगर मनोज तिवारी के भोजपुरी सिंगिंग और फिल्मी करियर के बारे में बात किया जाए तो उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत आज से 30 साल पहले हीं कर दिया था, और उनका भोजपुरी गाना भोजपुरिया दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था। उसके बाद उन्होंने अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में सुपरहिट फिल्म “ससुरा बड़ा पैसे वाला (Sasura Bada Paisawala)” से किया है, और यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट हुआ था। और इस फिल्म में काम करने के बाद मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट गायक और अभिनेता दोनों बन गया था। और जब भी उनका कोई फिल्म का गाना रिलीज होता वह भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आता था।

वहीं अगर उनकी पहली फ़िल्म “ससुरा बड़ा पैसे वाला (Sasura Bada Paisawala)” का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे मे बात करें तो बीबीसी के मुताबिक इस फिल्म के प्रोडक्शन कॉस्ट करीब 20 लाख से 30 लाख के बीच थी जबकि इस फ़िल्म ने करीब 3 मिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया था, मनोज तिवारी के मुताबिक क्योंकि भोजपुरी फिल्में कम बजट में बनती है इसलिए अधिक मुनाफा कमाने के लिए भोजपुरी फिल्मों में जमकर द्वीअर्थी संवाद प्रयोग किए जाते हैं. लेकिन मनोज तिवारी की इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए क्योंकि यह पूरी तरह से एक परिवारिक फिल्म थी, जिसमें परिवारिक दायित्वों का पूरी तरह से ख्याल रखा गया था।

इसके अलावा मनोज तिवारी ने टेलीविज़न पर आने वाले प्रसिद्ध रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया जिसमें दर्शकों ने भी इन्हें खूब पसंद किया. लेकिन फिल्मों में अभिनय के क्षेत्र में चलने के बावजूद मनोज तिवारी ने अपने को कभी भी संगीत से अलग नहीं किया तथा समय समय पर अपने नए नए एल्बम भी निकालते रहे. मनोज तिवारी की लोकप्रियता का आलम यह है कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” में भी मनोज तिवारी से इनका प्रसिद्ध गाना गवाया “जिया हो बिहार के लाला जिया तुम हजार साला”.

Manoj Tiwari Movie List : भोजपुरी फिल्म अभिनेता और सिंगर मनोज तिवारी ने अपने फिल्म कैरियर में अनेको सुपर-हिट फिल्मों में काम किए है जिनमे से यहाँ पे कुछ हिट फिल्मों के नाम दिया गया है।

  • ससुरा बड़ा पैसावाला (2004),
  • बंधन टूटे ना (2005),
  • दरोगा बाबु आई लव यू (2005),
  • दामाद जी (2005),
  • धरतीपुत्र (2006),
  • देहाती बाबु (2006),
  • नैहर के मारो पिया के चुनारी (2007),
  • मर्द न.1,
  • भोजपुरिया डॉन,
  • इंटरनेशनल दरोगा,
  • तू हमार हउ,
  • गोबर सिंह,
  • भैया हमार बार दयाबान,
  • धरती कहे पुकार के,
  • गंगा,
  • गंगोत्री,
  • सौगंध,
  • गंगा, जमुना और सरस्वती,
  • दरोगा जी चोरी होगेल
  • राजा ठाकुर

मनोज तिवारी की राजनीतिक जीवन

वहीं अगर मनोज तिवारी के राजनीतिक कैरियर के बारे में बात किया जाए तो उन्होंने सबसे पहला चुनाव साल 2009 में समाजवादी पार्टी से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट (Mp) का चुनाव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से लड़ा था जिसमें उन्हें भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

और उसके कुछ सालों के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया और फिर भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा का चुनाव उन्होंने साल 2014 में दिल्ली से लड़ा और उन्हें भारी मतों से जीत हासिल हुआ, और उसके बाद उन्हें दिल्ली बीजेपी प्रेसिडेंट (Delhi BJP president) के लिए चुना गया, और फिर उनकी अध्यक्षता में दिल्ली एमसीडी इलेक्शन (MCD elections) मैं भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय प्राप्त हुआ।

और फिर उसके बाद उन्होंने साल 2019 में फिर से भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ा और वह दिल्ली के दूसरे बार सांसद चुने गए। और फिलहाल वह मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के सदस्य हैं, और अपने राजनीतिक कार्यभार का निर्वहन कर रहे हैं।

Bihar Feed Team

Biharfeed is dedicated to all those people who always want to be updated with Biography, Business Ideas, Entertainment, famous places to visit, And government scheme.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button