News & update

Delhi reception: PM Modi gave Priyanka-nik gift

दिल्ली रिसेप्शन: पीएम मोदी ने प्रियंका-निक को दिया ये तोहफा

 

 
 

 दिल्ली में प्रियंका चोपड़ा का ग्रैंड रिसेप्शन चल रहा है। प्रियंका के वेडिंग रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे। पीएम मोदी काफी देर तक रिसेप्शन में ठहरे। पीएम नरेन्द्र मोदी से प्रियंका का पूरा परिवार मिला। काफी देर वर -वधू से पीएम मोदी बात करते दिखे। प्रधानमंत्री मोदी ने निक और प्रियंका को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया है।

 
 

प्रियंका के परिवार वालों से मोदी ने काफी देर तक बातचीत की। प्रियंका इससे पहले कई बार पीएम मोदी से मिल चुकी हैं। निक जोनस के परिवार के लोगों से भी मोदी ने बातचीत की। दिल्ली के होटल ताज पैलेस में प्रियंका और निक ने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में दिल्ली के तमाम सेलेब्स पहुंचे हैं।

 
 

अपने रिसेप्शन में ऑफ व्हाइट और पीच कलर के लहंगे में दिखी वहीं ब्लैक सूट में निक जोनस बहुत हैंडसम दिख रहे थे। प्रियंका और निक जोनस की शादी का जश्न फिलहाल दिल्ली में चल रहा है। स्टेज पर दोनों के नाम का पहला अक्षर ‘NP’ को बेहद की शानदार तरीके से डेकोरेट किया गया है।

 
 

प्रियंका और निक के वेडिंग रिसेप्शन में राजनीति और खेल जगत की कई हस्तियां पहुंची है। रिसेप्शन के दौरान प्रियंका की मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा नजर आ रहा है। वो बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।

 
 

मिस्टर एंड मिसेज जोनस की हिंदू और क्रिश्चयन वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों की हिंदू वेडिंग 2 दिसंबर की रात हुई वहीं क्रिश्चयन वेडिंग 1 दिसंबर को दोपहर में हुई। दोनों तरह की शादी में प्रियंका बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।

 
 

हिंदू वेडिंग में ला्ल रंग के लहंगे में प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक जोनस ने क्रीम कलर की शेरवानी और पगड़ी पहनी थी। दोनों की शाही शादी की तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। प्रियंका और निक ने दोनों ही शादियों को पूरे विधि विधान से किया। इनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bihar Feed Team

Biharfeed is dedicated to all those people who always want to be updated with Biography, Business Ideas, Entertainment, famous places to visit, And government scheme.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button