News & updateTop News

जानिये टॉप भोजपुरी एक्टर की कमाई, नंबर 1 लेता है इतनी फीस

आज भारत में बॉलीवुड के साथ-साथ रीजनल सिनेमा ने भी काफी तरक्की की है। आज जितना स्टारडम बॉलीवुड के सुपरस्टार का है उतना ही इन सिनेमा के टॉप एक्टर का है। जिस तरह सलमान खान पर फैंस फिदा होते हैं उसी तरह रामचरण हो या फिर खेसारी लाल हो, इनके लिए फैन फिदा है।  तो चलिए जानते हैं भोजपुरी एक्टर के बारे जो लेते है सबसे ज्यादा फीस।

5. रवि किशन

 

 

रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहा जाते हैं। इन्होंने भोजपुरी सिनेमा को काफी ऊंचाइयों प्रदान की है। आजकल यह भोजपुरी सिनेमा से भी निकलकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में भी नजर आने लगे हैं। यह एक फिल्म के लिए 20 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

4. दिनेश लाल यादव

 

 

दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को भोजपुरी सिनेमा में टॉप एक्टर में गिना जाता है। इनकी एक फिल्म की फीस की बात करें तो यह करीब 30 से 35 लाख रुपए चार्ज करते हैं। यह भोजपुरी सिनेमा के चौथे सबसे बड़े एक्टर हैं।

3. पवन सिंह

 

 

पवन सिंह का भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान कहा जाता है क्योंकि इनकी बॉडी सलमान खान से मिलती है। यह भोजपुरी सिनेमा में टॉप 3 एक्टर में शामिल है। इनकी एक फिल्म की बात करें तो यह करीबन 35 से 40 लाख रुपए प्रति फिल्म चार्ज करते हैं।

2. खेसारी लाल यादव

 

 

खेसारी लाल यादव आज भारत के उन लोगों के लिए रोल मॉडल है जो गरीब और ग्रामीण तबके से आते हैं। इस अभिनेता ने फर्श से अर्श का सफर बहुत ही मुश्किल हालातों से किया है। साजन चले ससुराल भोजपुरी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपए की फीस लेते हैं।

1. मनोज तिवारी

 

 

मनोज तिवारी ने भले ही आज भोजपुरी सिनेमा छोड़ दिया हो लेकिन अभी तक भी वह भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं। मनोज तिवारी एक फिल्म के लिए 50 लाख से ज्यादा का चार्ज करते है। वो इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय हैं और वह बीजेपी से सांसद भी है। उनके द्वारा अभिनीत फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला भोजपुरी सिनेमा की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाए थे।

Bihar Feed Team

Biharfeed is dedicated to all those people who always want to be updated with Biography, Business Ideas, Entertainment, famous places to visit, And government scheme.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button