Bihar Tourism

Top 10 most Famous tourist places in Rajgir Bihar

Tourist places in Rajgir bihar : अगर आप भी बिहार के प्राचीन शहरों में से एक राजगीर घूमने के लिए जाने सोच रहे हैं तो ऐसी स्थिति में यह पोस्ट आपके बहुत काम क्यों होने वाला है क्योंकि आज हम इस पोस्ट में राजगीर के कुछ महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल और टूरिस्ट प्लेस (Rajgir famous tourist places) के बारे में जानकारी साझा करने वाले हैं और आपको बताने वाले हैं कि आपको किन जगहों पर राजगीर में घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। और इसके अलावा आपको इस पोस्ट में राजगीर के इतिहास, कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों और राजगीर जाने के रास्तो के बारे में भी जानकारी मिल जाएगा।

ऐसे में अगर आपको भी राजगीर के इतिहास और वहाँ के मुख्य टूरिस्ट जगहों के बारे में जानना है तो आप इस पोस्ट को कंटिन्यू कर सकते हैं और राजगीर के इतिहास और वहां के प्रमुख स्थलों और जगहों के बारे में जान सकते हैं तो चलिए जानते हैं राजगीर के इतिहास और महत्वपूर्ण जगहों के बारे में।

राजगीर (Rajgir History) का इतिहास

बिहार ही नहीं बल्कि भारत के सबसे प्राचीनतम और पवित्र हिंदू शहरों में से एक राजगीर बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित है, और राजगीर का इतिहास सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों साल पुराना है यह कभी मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था, और यहीं से मौर्य साम्राज्य का उदय भी हुआ था। और इसके अलावा राजगीर बह्मा की पवित्र यज्ञ भूमि भी है, और साथ मे इतिहास के प्रसिद्ध जैन तीर्थकर महावीर और भगवान बुद्ध की साधना भूमि भी है।

और इन सब के अलावा आपको राजगीर का उल्लेख हिंदू धर्म के प्रसिद्ध वेदों और पुराणों में भी देखने को मिल जाएगा उदाहरण के लिए आपको इसका उल्लेख ऋग्वेद (Rigveda), अथर्ववेद, तैत्तिरीय पुराण, वायु पुराण, महाभारत, बाल्मीकि रामायण (Valmiki Ramayana) इत्यादि में पढ़ने और देखने को मिल जाएगा।

भारत का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। राजगीर न सिर्फ एक प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल है, बल्कि एक खुबसूरत हेल्थ रेसॉर्ट के रूप में भी लोकप्रिय है। देव नगरी राजगीर सभी धर्मो की संगमस्थली है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ विविध संस्कृतियां देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

राजगीर (Rajgir historical Places) के ऐतिहासिक प्रमुख स्थल।

बिहार की राजधानी पटना से लगभग 100 किलोमीटर के आसपास स्थित बिहार के नालंदा जिले (Nalanda) मे स्थित प्राचीनतम शहरों में से एक राजगीर के कुछ प्रमुख धार्मिक स्थल जिसे की आपको एक बार देखने जरूर जाना चाहिए।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि यह राजगीर मगध साम्राज्य के एक प्रमुख शहरों में से एक था इसलिए यहां आपको हिंदू धर्म और अन्य धर्मों से संबंधित कोई धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे।

गृद्धकूट पर्वत : अगर आपको भी भगवान बुद्ध से संबंधित जगहों को देखने मे अच्छा लगता है तो आप राजगीर मे स्थित भगवान महात्मा बुद्ध गृद्धकूट पर्वत को देखने जा सकते हैं। क्योंकि यही पर बैठकर उन्होंने लोगों को कई महत्वपूर्ण उपदेश दिए थे। और यहीं पर जापान के बुद्ध संघ ने विश्व शांति स्तूप का निर्माण करवाया है।

स्वर्ण भंडार : राजगीर के इतिहास के अनुसार जरासंध का सोने का खजाना राजगीर के इसी पर्वत के अंदर छुपा हुआ है, और साथ में पत्थर के दरवाजे पर उसे खोलने का रहस्य का भी गुप्त भाषा में लिखा हुआ है।

जैन मंदिर : अगर आपको भी जैन मंदिरों को देखने में अच्छा लगता है तो ऐसे में आपको राजगीर में स्थित पहाड़ों के बीचो बीच 26 जैन मंदिरों को एक बार जरूर देखने जाना चाहिए वैसे वहां पहुंचने का रास्ता अत्यंत दुर्गम है। इसलिए आप चाहे तो जा सकते हैं।

राजगीर की पहाड़ी : अगर आपको भी mountaing करना अच्छा लगता है तो ऐसे में आपको राजगीर की पहाड़ियों पर एक बार जरूर चढ़ने का कोसिस करना चाहिए क्योंकि राजगीर चारों तरफ से पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ है। और इन पहाड़ो का जिक्र महाभारत और रामायण में भी मिलता है। और साथ मे यहाँ की पहाडि़यां पुरे विश्व में प्रसिद्ध है, और इन पांच पहाड़ियों का नाम विपुलगिरि, रत्‍नागिरि, उदयगिरि, स्वर्णगिरि और वैभारगिरि हैं।

गर्म जल (rajgir kund) के झरने : राजगीर के वैभव पर्वत की मंदिरों के बीच स्थिति गर्म जल के कई झरने हैं, और इस झरने मे पानी राजगीर के सप्तकर्णी गुफाओं से आता है। और इसके अलावा यहां पुरुषों और महिलाओं को नहाने के लिए 22 से भी अधिक जल कुंड (rajgir kund) बनाया गया है।

मलमास मेला : वहीं राजगीर मे विश्व प्रसिद्ध मेला भी लगता है जो की मलमास मेला के नाम से जाना जाता है, और यह मेला प्रत्येक तीन वर्षो में एक बार लगता है, और जहाँ पुरे विश्व से घूमने के लिए लोग आते हैं।

और इसे मेला का नाम मलमास मेला नाम पड़ने के पीछे मुख्य वजह यह है कि प्रत्येक वर्ष 365 दिनों का होता है, लेकिन हर चौथा वर्ष 366 दिन का होता है जिसे मलमास (लीप का साल) कहते हैं।
और हिंदू धर्म के पुराणों के अनुसार यह मास अपवित्र माना जाता है और इस अवधि में मूर्ति पूजा, यज्ञदान, व्रत, उपनयन, नामकरण आदि वर्जित है।
लेकिन इसी अवधि में बिहार के राजगीर शहर बहुत अधिक पवित्र माना जाता है। कहा जाता है मलमास में राजगीर के कुंड में स्थान का विशेष फल मिलता है।

Top 10 most Famous tourist places in Rajgir Bihar 2022 [New + Old]

हरे-भरे घने जंगलों, प्राकृतिक दृश्यों और चारो ओर से पहाड़ियों से घिरा राजगीर मे आपको बहुत से प्रसिद्ध घूमने वाला जगह देखने को मिल जाएगा, जिनमे से कुछ प्रसिद्ध Rajgir tourist places का नाम निचे दिया गया है।

Rajgir zoo safari

Rajgir zoo safari

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर राजगीर में फिलहाल मे बने राजगीर जू सफारी (Rajgir zoo safari) का नाम आता है जहां कि आप घूमने के लिए जा सकते हैं, और यह भारत देश का पहला जू सफारी बन गया है जहां आपको पांच तरह के वन्य प्राणी देखने को मिलने वाले हैं।

तो ऐसे में अगर आप भी राजगीर जू सफारी का आनंद उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन टिकट की बुकिंग (rajgir zoo safari online ticket booking) कर सकते हैं, और इसके लिए सबसे पहले आपको rajgirzoosafari.in पर जा होगा, और वहाँ टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर आप 250 रुपये की पेमेंट करके टिकट बुक कर पाएंगे।

इसे पढ़े : Rajgir zoo safari online ticket booking 2022

Rajgir glass bridge

rajgir glass bridge
rajgir glass bridge

वही इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजगीर ग्लास ब्रिज का नाम आता है जहां कि आप घूमने के लिए जा सकते हैं, और यह भारत देश का पहला ग्लास ब्रिज है जिस पर चढ़कर आप नीचे प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचरस का आनंद उठा सकते हैं, और यह 250 फुट की ऊंचाई पर स्थिति है जिस पर चलते हुए लोग खुद को हवा में तैरते हुए महसूस करते हैं, और इस ब्रिज पर एक बार में केवल 10 ही लोगों को चढ़ने की अनुमति है।

चुकी इस ब्रिज पर पूरे दिन में केवल 800 ही लोगों को जाने की अनुमति है इसलिए आप केवल इस पर चढ़कर 10 से 15 मिनट तक रुक सकते हैं और फोटो खिंचवा सकते हैं।
तो अगर आप भी राजगीर ग्लास ब्रिज का मजे उठाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग (rajgir glass bridge ticket booking online) कर सकते हैं, और इस पर चढ़ने के लिए प्रति व्यक्ति टिकट बुकिंग का प्राइस (rajgir glass bridge ticket price) 100 से लेकर ₹200 लगता है।

Rajgir Ropeway

Rajgir Ropeway
Rajgir Ropeway

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर राजगीर में स्थित प्रसिद्ध राजगीर रोपवे (Rajgir Ropeway) का नाम आता है जहाँ की आप घूमने के लिए जा सकते हैं और Rajgir Ropeway सवारी का आनंद उठा सकते हैं। और यहाँ आप सुबह 8.15 से शाम 5 बजे तक जा सकते हैं, और यहाँ आपको टिकट लगभग ₹30 से लेकर ₹50 तक में मिल जाएगा।

Japanese Stupa

Japanese Shanti Stupa
Japanese Shanti Stupa

चौथे नंबर पर ग्रिधाकुटा पहाड़ी के ऊपर स्थित विश्व शांति स्तूप का नाम आता है जहां कि आप राजगीर में घूमने के लिए जा सकते हैं, मौर्या अस्तम 400 मीटर की ऊंचाइयों पर स्थित है।

Veerayatan Museum

Veerayatan Museum
Veerayatan Museum

अगर आपको Museum में उपस्थित वस्तुओं को देखने में अच्छा लगता है तो ऐसे में आपको बिहार के राजगीर में स्थित वीरायतन संग्रहालय घूमने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जहाँ आप 24 जैन तीर्थंकरों में से प्रत्येक के इतिहास से जुडी लकड़ी और धातु से बने 3-डी पैनल चित्रण जैसे अलंकृत गुड़ियाघर देख सकते हैं।

Makhdum Kund

Makhdum Kund
Makhdum Kund

वही छठवें स्थान पर मखदूम शाह का दरगाह “Makhdum Kund” का नाम आता है जहां कि आप घूमने के लिए जा सकते हैं। तो अगर आप भी इस्लाम से संबंधित कुछ ऐतिहासिक चीजों को राजगीर में देखना चाहते हैं तो आपको इस दरगाह पर घूमने जरूर जाना चाहिए।

Sonabhandar

Sonabhandar rajgir
Sonabhandar rajgir

राजगीर में सोने की गुफाओं के नाम से मशहूर सोन भंडार गुफा का नाम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है जहां क्या घूमने के लिए जा सकते हैं और इसका इतिहास हिंदू धर्म के जरासंध से जुड़ा हुआ है। और यह गुफा बिहार के ही नहीं बल्कि भारत के सबसे प्राचीनतम गुफाओं में से एक है।

और यह वैभव पहाड़ियों के दक्षिणी ढलानों पर स्थित हैं, और यहाँ आपको चार जैन तीर्थंकरों और भगवान बुद्ध की काले पत्थर की मूर्तियां का भी दर्शन हो जाएगा।

Saptaparni Caves

Saptaparni Caves
Saptaparni Caves, Rajgir

वैभव पहाड़ियों पर स्थित, सप्तपर्णी गुफाएं पहली बौद्ध परिषद की मेजबान थीं, जिसमें 500 से अधिक भिक्षुओं ने भाग लिया था और इसका नेतृत्व महा कश्यप ने किया था।

तो अगर आपको भी कभी बिहार के प्राचीनतम शहरों में से एक राजगीर घूमने का मौका मिले तो आप को ऊपर दिए गए निम्नलिखित जगहों को एक बार जरूर देखने जाना चाहिए। और बाकी अगर आपके पास और घूमने का टाइम बचता है तो आप वहां मौजूद प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी देखने जा सकते हैं।

बिहार के राजगीर कैसे जाए, पूरी जानकारी।

तो अगर आप भी राजगीर घूमने आने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप यहां पर सड़क, रेल और हवाई यातायात (How to go to Rajgir of Bihar) की सुविधा का प्रयोग करके आसानी से जा सकते हैं, और यह बिहार के नालंदा जिले में स्थित शहर है जो कि बिहार की राजधानी पटना से 107 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। और यहां आने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा कई बस सेवाएं और टैक्सी सेवाएं चलाई जाती हैं।

निष्कर्ष

आशा करता हूं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको भी बिहार के राजगीर के प्रमुख जगहों (Famous tourist places in rajgir Bihar) को घूमने और देखने जाने में बहुत मे बहुत मदद मिला होगा बाकी अन्य किसी जानकारी के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करना ना भूलें।

Bihar Feed Team

Biharfeed is dedicated to all those people who always want to be updated with Biography, Business Ideas, Entertainment, famous places to visit, And government scheme.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button