News & update

Priyanka was seen for the first time after marriage, Priyanka was in Mangalasutra in neck and neck.

शादी के बाद पहली बार पति निक संग दिखीं प्रियंका, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनें आईं नजर

 

 
 

बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब सिंगल नहीं रही है। प्रियंका ने हाल ही में निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई है। 1 दिसंबर को प्रियंका ने केथोलिक यानि क्रिश्चियन वेडिंग की है। तो वहीं 2 दिसंबर को देसी गर्ल ने हिंदू वेडिंग की है। शादी की सारी रस्में जोधपुर के राजमहल उम्मेद भवन में हुई है।

 
 

हल्दी, मेंहदी औऱ संगीत में पीसी ने जमकर धमाल मचाया है। अबतक संगीत और मेंहदी की तस्वीरें ही सामने आई हैं। जिन्हें खुद देसी गर्ल ने शेयर किया है।

 
 

लेकिन शादी की अबतक कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन अब शादी के बाद प्रियंका की पहली तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में वो पति निक जोनस के साथ नजर आ रही है।

 
 

दरअसल हाल ही में निक और प्रियंका को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट पर निक और प्रियंका एक दूजे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

 
 

मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा पहने देसी गर्ल नजर आ रही है। वहीं निक जोनस ने खाकी कलर की ड्रेस पहनी हुई है। ग्रीन साड़ी में प्रियंका बेहद प्यारी लग रही हैं।

 
 

मांग में भरा सिंदूर प्रियंकी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। ये पहली बार है जब शादी के बाद प्रियंका की कोई तस्वीर सामने आई है।

 
 

दोनों जोधपुर एयरपोर्ट से सीधे ही दिल्ली के लिए रवाना हुए है। वैसे ये दोनों यहां अकेले नहीं थे बल्कि इनके साथ निक के भाई जॉय जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर नजर आईं थी।

जहां दोनों एक शानदार रिसेप्शन देने वाले हैं। माना जा रहा है कि कल रिसेप्शन में कई राजनीतिक जगत की हस्तियां इसमें शामिल हो सकती है।
 

Bihar Feed Team

Biharfeed is dedicated to all those people who always want to be updated with Biography, Business Ideas, Entertainment, famous places to visit, And government scheme.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button