Bihar Govt scheme

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri kanya vivah yojana) का लाभ कैसे लें।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana की सम्पूर्ण जानकारी।

अगर आप भी बिहार के निवासी हैं तो आपको भी बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे मे मालूम जरूर होगा। उसी कड़ी मे आज हम इस आर्टिकल मे बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri kanya vivah yojana), के ऊपर बात करने जा रहे हैं तो अगर आपको इस इस योजना से सम्बन्धित जानकारी चाहिए तो आप हमारे इस आर्टिकल के साथ कंटिन्यू कर सकते हैं।

जैसा की आप सब को पता होगा की हमारा बिहार देश के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों में से एक हैं, और बिहार मे हर साल कई ऐसी घटनाए शुनने को मिलता है जिसमे की लड़कियों की शादी कम उम्र में आर्थिक तंगी के कारण कर दी जाती है, और उनकी शिक्षा भी ठीक से पूरी नहीं हो पाती है। तो इसी को लेकर बिहार सरकार ने अभी भी हो रहे बाल विवाह को रोकने के लिए इस योजना यानि की बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri kanya vivah yojana) की शुरुआत की है।

Note : इस योजना की लाभ केवल वहीं लोग उठा पाएंगे, जो गरीबी रेखा से नीचे यानि BPL card के अंतर्गत आते हैं।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्ते।

  • इसके लिए सबसे पहले लड़की की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए, और जिससे शादी हो रहा है उसका उम्र 21 या उससे ज़्यदा होना चाहिए।
  • लड़की के परिवार के पास निवास प्रमाण पत्र और BPL CARD होना चाहिए। और साथ मे शादी का रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (mukhyamantri kanya vivah yojana) का लाभ

  • यह योजना बिहार के उन परिवारों के लिए है, जो गरीबी रेखा से नीचे यानि की bpl card के अंतर्गत आते हैं। तो अगर आप भी BPL CARD उपयोग करता हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस योजना के तहत बिहार सरकार ऐसे परिवार की बेटी की शादी में कुछ आर्थिक मदद के रूप मे कुछ रकम देती है। और वह रकम लड़की के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए दी जाती है।
  • इस योजना के लाभ आप अपने दो लड़कियों के शादी करने मे उठा सकते हैं। यानि इस योजना के अंतर्गत सरकार एक परिवार के दो लड़कियों की शादी मे इस योजना का लाभ देती है।
  • इस योजना यानि मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत बिहार सरकार आपको 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (mukhyamantri kanya vivah yojana) का लाभ कैसे लें?

अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म भरना जरूरी है, और यह फॉर्म आपको आपके नजदीकी ब्लॉक या पंचायत ऑफिस में मिल जाएगा।

Bihar Feed Team

Biharfeed is dedicated to all those people who always want to be updated with Biography, Business Ideas, Entertainment, famous places to visit, And government scheme.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button