Bhojpuri UpdateNews & update
आज हम आपको 2018 की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताएंगे!

आज हम आपको 2018 की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताएंगे!
मां तुझे सलाम - देशभक्ति पर बनी भोजपूरी इंडस्ट्री की फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ को असलम शेख ने डायरेक्ट किया है, इसमें पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मधु शर्मा जैसे बड़े सितारें मुख्य भूमिका मे है, आपको बता दे इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.5 करोड़ कमाए है!

बलम जी लव यू - भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाला यादव और काजल राघवानी की जोड़ी से बनी मसाला फिल्म ‘बलम जी लव यू’ में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का भरपूर तड़का है, प्रेमांशु सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 8.5 करोड़ कमाए है!

वांटेड - मई 2018 में रिलीज़ हुई भोजपुरी फिल्म ‘वांटेड’ मे पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य मुख्य भूमिका मे है, दमदार एक्शन और ड्रामा पर आधारित फिल्म ‘वांटेड’ को सुजीत कुमार ने डायरेक्ट किया है, आपको बता दे इस फ़िल्म ने 9.36 करोड़ कमाए है!

संघर्ष - खेसारी लाल यादव की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘संघर्ष’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, खेसारी लाल के साथ इसमें काजल राघवानी भी मुख्य भूमिका मे है, पराग पाटील के निर्देशन में बनी ‘संघर्ष’ ने 12 करोड़ का कलेक्शन किया है!

बॉर्डर - इस साल रिलीज़ हुई भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म ‘बॉर्डर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और अम्रपाली दुबे की जोड़ी में बनी ‘बॉर्डर’ ने 26.11 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है!




